अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ के नैनवा प्रांत के डिप्टी गवर्नर हुसैन हाजम ने घोषणा की है कि आईएस आतंकवादी गुट ने उत्तरी इराक़ में अपनी हालिया आक्रामक कार्रवाइयों में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है। हुसैन हाजम ने कहा कि आईएस आतंकवादी गुट से मूसेल के दक्षिण में औसजा क्षेत्र में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से दर्जनों लोगों को सांस की बीमारी का सामना है और जांच के प्रारंभिक परिणामों से पता चला है कि आईएस आतंकवादी समूह ने आम नागरिकों के खिलाफ़ रासायनिक गैस का इस्तेमाल किया है। उत्तरी इराक में आईएस आतंकवादी गुट से मस्टर्ड गैस, ऐसी हालत में इस्तेमाल की गई है कि 1997 में अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन में मस्टर्ड गैस के उपयोग पर प्रतिबंध की घोषणा की गई है।